फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शिता से संपन्न कराना सबकी जिम्मेदारी: एडीएम

Fri, 17 Nov 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। आगामी 19 नवंबर को होने वाली लोक सेवा आयोग की सहकारिता पर्यवेक्षक और पर्यावरण पर्यवेक्षक (समूह ग) की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एडीएम एनएस नबियाल ने केंद्र व्यवस्थापकों, पर्यवेक्षकों, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक ली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परीक्षा को पारदर्शिता से संपन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है इसलिए सतर्कता से परीक्षा संपन्न करानी होगी। एडीएम ने कहा कि जिले के दो परीक्षा केंद्रों विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कालेज बागेश्वर और विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज मंडलसेरा बागेश्वर में होंगी। कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट व्यवस्थाओं का पूर्व में निरीक्षण कर लें। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल, किसी प्रकार की घडी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा केंद्र में पेपर लाते-ले जाते और सील करते समय वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए।

परीक्षा केंद्रों में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करने के साथ ही जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट केंद्रों में समय से पहुंचेंगे और परीक्षा समाप्ति तक केंद्र में बने रहेंगे। एसडीएम मोनिका ने बताया कि परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में धारा 144 प्रभावी रहेगी। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक एसएस राणा, सीईओ जीएस सौन, वरिष्ठ कोषाधिकारी इंदर सिंह, आयोग के सदस्य प्रकाश जोशी, सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. गीतांजलि बंगारी, राजेश कुमार, केंद्रों के व्यवस्थापक और पर्यवेक्षक मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें