फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों के आगे गंदगी होने पर नौ व्यापारियों का चालान

Fri, 01 Dec 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते अधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर में चले संयुक्त चेकिंग अभियान में शुक्रवार को दुकानों के आगे गंदगी मिलने पर नौ दुकानदारों का चालान कर दिया। अतिक्रमण करने पर तीन दुकानदारों का सामान जब्त किया गया। नो पार्किंग जोन में खड़े एक दर्जन वाहनों का चालान किया गया जबकि दो बाइकें सीज कर दी गईं। शराब पिलाने पर तीन होटल स्वामियों का भी चालान किया गया।
विज्ञापन


नगर में गंदगी, अतिक्रमण और अनियंत्रित यातायात को लेकर शुक्रवार को तहसील प्रशासन, पुलिस, एआरटीओ और नगरपालिका की ओर से संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया। कई बार चेतावनी और अनुरोध करने के बावजूद कुछ दुकानों के आगे गंदगी पाई गई।

दुकानों का कूड़ा सड़क पर डालने पर नगरपालिका ने नौ दुकानदारों का चालान कर 4100 रुपये का जुर्माना वसूला। इसके अलावा सड़क और मार्ग पर अतिक्रमण कर रखे गए तीन दुकानों का सामान जब्त किया गया। नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों का चालान भी किया गया।
विज्ञापन


एआरटीओ विभाग की ओर से 12 वाहनों का चालान किया। पुलिस ने दो बाइकें सीज की और तीन होटलों में ग्राहकों को शराब पिलाने पर होटल मालिकों का चालान काटा। रेस्टोरेंटों में व्यावसायिक उपयोग करते पकड़े गए चार सिलेंडर भी जब्त किए गए। डीएम के निर्देश पर एसडीएम एसएस राणा के नेतृत्व में चलाए गए इस चेकिंग अभियान में सीओ वीर सिंह, कोतवाल टीआर वर्मा, ईओ नगरपालिका राजदेव जायसी सहित एआरटीओ कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे। एसडीएम ने बताया कि यह अभियान हर 15 दिन में चलेगा।

दुकानदारों को दी सफाई की हिदायत
बागेश्वर। एसडीएम एसएस राणा ने व्यापारियों को दुकानों के आगे गंदगी नहीं करने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा है कि नगरपालिका की ओर से पूर्व में सभी दुकानदारों को कूड़ेदान दिए हैं। इसके अलावा शहर के विभिन्न स्थानों में कूड़ेदान लगाए गए हैं। दुकान का कूड़ा सड़क पर पड़ा मिला तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गंदगी करने पर पांच हजार का जुर्माना या छह माह की जेल तक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें