फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर के बच्चे पहली बार देखेंगे टेलीस्कोप से चांद और तारे

Thu, 30 Nov 2017 10:49 PM IST
आनंद बिष्ट  गरुड़(बागेश्वर)।
विज्ञापन
वैज्ञानिक डा. गंगा सिंह रौतेला  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विज्ञान कार्निवाल को लेकर साइंस में रुचि रखने वाले जिले के बच्चों और शिक्षकों में उत्साह है। जिले के बच्चे चार दिसंबर को पहली बार उच्च तकनीकी टेलीस्कोप से चांद और तारों के असली स्वरूप को देखने के साथ-साथ उनकी गतिविधियों को जानेंगे। 
विज्ञापन

राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय कोलकाता से हाल ही में महानिदेशक पद से सेवानिवृत्त और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डा. अब्दुल कलाम के साथ विभिन्न साइंस समितियों में काम कर चुुके वैज्ञानिक डा. गंगा सिंह रौतेला की नव गठित संस्था कत्यूर फाउंडेशन की पहल पर चार दिसंबर को विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज में विज्ञान कार्निवाल का पहली बार आयोजन हो रहा है।

कत्यूर फाउंडेशन के सचिव दिगंबर सिंह परिहार ने बताया कि विज्ञान कार्निवाल में उच्च तकनीकी के टेलीस्कोप से बच्चे और शिक्षक चांद और तारों को नजदीक से देखने के साथ-साथ उनकी गतिविधयों को जानेंगे। वैज्ञानिक डा. रौतेला ने बताया कि वह कुछ ही दिनों साइंस मोबाइल वैन के माध्यम से बच्चों को विज्ञान के बारे जानकारी देंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने शिक्षकों से बच्चों को विज्ञान कार्निवाल में भेजने के निर्देश दिए हैं। शिक्षक आलोक पांडे, ममता पांडे, घनश्याम पंत, दलीप भाकुनी, नीरज पंत, बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी ने बताया कि विज्ञान कार्निवाल से जिले के बच्चों और शिक्षकों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

 
वैज्ञानिक रौतेला के अनुभवों का लाभ लें : डीएम 
 डीएम रंजना राजगुरु ने कहना है कि जिले में पहली बार अतंरराष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक पहुंच रहे हैं। उन्होंने वैज्ञानिक डा. रौतेला और उनकी टीम के वैज्ञानिकों के अनुभवों का लाभ लेने को कहा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें