फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट 24 चालकों का चालान

Sun, 12 Feb 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में हेलमेट नहीं पहनने पर दुपहिया वाहनों के चालान करते पुलिस कर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद दोपहिया वाहन सवार हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। रविवार को यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने पर 24 से अधिक वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने दोपहिया वाहनों में हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने के निर्देश दिए हैं। बावजूद इसके दोपहिया वाहन चालक हेलमेट नहीं पहन रहे है। कई वाहनों में साइड में हेलमेट लटका रहता है। रविवार को यातायात पुलिस ने ऐसे 24 से अधिक दोपहिया सवारों के चालान काटे। यातायात प्रभारी भूपेश पांडेय ने बताया कि वाहन में हेलमेट का प्रयोग जरूरी है। हेलमेट नहीं पहनने वाले दोपहिया वाहनों का चालान किया जाएगा। बार-बार नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर के सभी रूटों में प्रतिदिन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें