फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 किमी पैदल सफर करेगी बोरबलड़ा बूथ की टीम 

Sun, 12 Feb 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में मतदान सामग्री प्राप्त करते दूरस्थ मतदान केंद्रों की पोलिंग पार्टियों के कार्मिक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 कपकोट विधानसभा क्षेत्र का बोरबलड़ा मतदेय स्थल सबसे अधिक दूरी पर स्थित है। इस मतदेय स्थल तक पहुंचने के लिए मतदान कर्मियों को 17 किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी पड़ेगी। कपकोट विधानसभा क्षेत्र की मतदान कार्मिकों की 85 टीमें 13 फरवरी की सुबह रवाना हो जाएंगी, जबकि शेष 87 पार्टियां 14 फरवरी को रवाना होंगी। 
विज्ञापन

विधान सभा चुनावों को संपन्न कराने के लिए कपकोट विधान सभा क्षेत्र में 172 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें से 117 मतदेय स्थल सड़क से एक से तीन किमी की दूरी पर, 30 मतदेय स्थल तीन से पांच किमी, 23 मतदेय स्थल पांच से 10 किमी पर स्थित हैं। जबकि दो मतदेय स्थलों की दूरी 10 किलोमीटर से अधिक है। इनमें बोरबलड़ा मतदेय स्थल तक पहुंचने के लिए मतदान कर्मियों को 17 किलोमीटर चलना होगा। दूसरी सर्वाधिक दूरी वाला मतदेय स्थल कुंवारी है। कुंवारी मतदेय स्थल तक पहुंचने के लिए मतदान कार्मिकों को 12 किमी की पैदल दूरी तय करनी होगी। दूरस्थ की 85 पोलिंग पार्टियों को मतदान से दो दिन पहले यानी सोमवार को ही रवाना कर दिया जाएगा। उप जिला मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि दूरस्थ और पैदल दूरी वाली पार्टियों को 13 फरवरी की सुबह वाहनों से रवाना कर दिया जाएगा। शेष 87 पार्टियों को 14 फरवरी की सुबह रवाना किया जाएगा। बागेश्वर विधानसभा की सभी 177 मतदान पार्टियां 14 फरवरी को ही रवाना होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें