सांसद अजय टम्टा ने कहा कि अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र का हर व्यक्ति और हर गांव जल्द इंटरनेट सेवा से जुड़ेगा। शनिवार को उन्होंने उडखुली और लोहारचौरा में नवस्थापित बीएसएनएल के टावर का लोकार्पण किया।
कहा कि सरकार देश की हर ग्राम पंचायत को इंटरनेट सेवा से जोड़ रही है। गांव की पंचायत में ग्रामीणों को विकास की हर योजना की जानकारी मिलेगी। संचार क्रांति से जुड़ने के बाद शिक्षा के स्तर में और सुधार आएगा। सांसद टम्टा ने कहा कि पीएम मोदी का एक साल का कार्यकाल बेदाग रहा।
भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस का कुछ ही दिन में सफाया हो जाएगा। विधायक चंदन दास ने कहा कि उडखुली और लोहारचौरा में लगे टावरों से एक सौ से अधिक गांवों को संचार सुविधा का लाभ मिलेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, भाजपा के जिला महामंत्री शिव सिंह बिष्ट, भाजपा के मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गोस्वामी, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, गोविंद टंगणिया, कुंदन परिहार, मंगल राणा, हेम रावत, हरीश रावत, सुंदर बरोलिया, सुनील दोसाद, महेश चंद्र, पूर्व प्रधान हिम्मत राम, घनश्याम जोशी, बहादुर कोरंगा, राजेंद्र बोरा, धनराज दानू आदि ने विचार रखें।
सांसद टम्टा का वज्यूला, डंगोली, उडखुली में लोगों ने भव्य स्वागत किया। सांसद टम्टा ने लोगों कहा कि उनकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने लोगों से केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठाने को कहा।
सांसद ने अमर उजाला को एक मुलाकात में बताया वह जल्द विकासख्ंाड के दूरदराज के गांवों का शीघ्र भ्रमण करेंगे। बताया कि ग्रामीणों की समस्या वह गांव के चौपालों में जाकर हल करेंगे।