सांसद अजय टम्टा ने यहां लोनिवि आवास गृह में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बहुली गांव की पेयजल योजना की जांच करने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। जरूरत पड़ी तो पीएमजीएसवाई की सड़कों की जांच केंद्रीय अधिकारियों से कराई जाएगी।
सांसद ने कहा कि जिन सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर हो चुके हैं, उनका काम शीघ्र शुरू हो जाना चाहिए, अन्य के टेंडर शीघ्र कराए जाएं। उन्होंने सड़क निर्माण के कार्यों में खनन होने पर चिंता जताई। भयूूं, गुलेर मार्ग पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर असंतोष जताया।
कहा जिले में पीएमजीएसवाई की 29 सड़कें बन रही हैं। इनमें काम ठीक से नहीं हुआ तो केंद्र के अधिकारियों से जांच कराई जाएगी। उन्होंने क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों को ठीक करने के निर्देश दिए। बीएसएनएल के अधिकारियों को लीती गांव में बने टावर को एक माह के भीतर चालू कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने बहुली में बन रही पेेयजल योजना की जांच के आदेश सीडीओ हिमांशु जोशी को दिए। कपकोट में राशन वितरण की व्यवस्था को लेकर जानकारी ली। इस मौके पर विधायक चंदन राम दास, कपकोट के प्रमुख मनोहर राम, पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया, विक्रम सिंह शाही, राम सिंह कोरंगा आदि थे।