फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति गरुड़ ने सालाना जलसा मनाया

Tue, 21 Nov 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
गरुड़ में समिति के अधिवेशन में विधायक दास और अतिथि - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति गरुड़ ने सालाना जलसा समारोह पूर्वक मनाया। समिति ने वित्तीय वर्ष 2017-18 में 7.68 करोड़ का व्यापार 48.60 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया। मुख्य अतिथि विधायक चंदन दास ने समिति और काश्तकारों के विकास के लिए हर संभव सहयोग देने की घोषणा की।
विज्ञापन


समिति सभागार में समिति के अध्यक्ष आनंद सिंह की अध्यक्षता में वार्षिक अधिवेशन हुआ। इसमें कई काश्तकारों ने भागीदारी की। अधिवेशन शुरू होने से पूर्व डंगोली समिति के सचिव हरीश पांडे ने गत वर्ष का संतुलन पत्र पढ़ा। मुख्य अतिथि ने काश्तकारों को दो प्रतिशत ब्याज की दर से एक करोड़ रुपये के चेक बांटे।

विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट थे। वहां जिला सहायक निबंधक सहकारिता एमएस मर्तोलिया, एडीसीओ सहकारिता प्रेम प्रकाश, एडीओ सहकारिता निर्मला गोस्वामी, मोहन सिंह रावत, बचे सिंह बोरा, नवीन ममगई, जानकी पांडे, लक्ष्मी दत्त पांडे आदि ने विचार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें