फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण न करने वाले ठेकेदारों को काली सूची में डालने के निर्देश

विज्ञापन
बागेश्वर में अधिकारियों की बैठक लेते सांसद अजय टम्टा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। सांसद अजय टम्टा ने निर्माणाधीन सड़कों का कार्य पूरा न करने वाले ठेकेदारों को काली सूची में डालने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि ठेकेदार और विभागों की लेटलतीफी के कारण समय पर सड़कें नहीं बन पाती हैं।
विज्ञापन

सोमवार को विकास भवन सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक में सांसद ने मनरेगा के कार्यों को समय से पूर्ण करने के साथ ही श्रमिकों को समय पर भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यू प्वाइंट, होम स्टे को भी मनरेगा में शामिल करने और स्वीकृत सड़कों में पेड़ों का समय पर छपान करने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि जिले में संचार की समस्या से निपटने के लिए निजी कंपनियों से बातचीत की जा रही है। विद्युत विभाग की समीक्षा में सांसद ने ईई विद्युत भाष्कर पांडेय को क्षेत्र का भ्रमणकर बिजली से संबंधित समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में चयनित गांवों में सभी सुविधाएं पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ डॉ. बीडी जोशी को जिले के चिकित्सालयों उपकरणों की कमी की सूची उपलब्ध कराने को कहा।
डीएम विनीत कुमार ने सांसद को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। आश्वस्त किया उनके निर्देशों को अनुपालन किया जाएगा। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक कपकोट बलवंत सिंह भौर्याल, उपाध्यक्ष जिला पंचायत नवीन परिहार, अध्यक्ष नगरपालिका सुरेश खेतवाल, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख बागेश्वर पुष्पा देवी, प्रमुख गरुड़ हेमा बिष्ट, प्रमुख कपकोट गोविंद सिंह दानू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें