फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन के विरुद्ध उडियार के ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते उडियार के ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। ग्रामसभा उडियार (रीमा) के ग्रामीणों ने खनन के खिलाफ सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। उन्होंने डीएम विनीत कुमार को ज्ञापन देकर अनियंत्रित ढंग से किए जा रहे खनन कार्य पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि खननकर्ता मनमानी पर उतर आए हैं। वे कृषि योग्य जमीन को नष्ट कर रहे हैं। खनन से पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। बिजली के पोल इधर से उधर हटाए जा रहे हैं। जेसीबी मशीन की आवाज से बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान पैदा हो रहा है। दिनभर मशीनें चलती रहती हैं। विरोध करने पर पट्टाधारक मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।
ग्रामीणों ने अनियंत्रित ढंग से किए जा रहे खनन को तत्काल रोकने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में कमल सिंह, मोहन सिंह, मेहरमान सिंह, मंगल सिंह, गीता देवी, मालती देवी आदि थे। उधर, उडियार के जीत सिंह पपोला ने डीएम को दिए पत्र में खनन से आवासीय मकान को खतरा बताया है। उनका कहना है कि खनन से आवासीय मकान को गंभीर खतरा हो गया है। मकान से 50 मीटर की दूरी पर 300 मीटर गहरा गड्ढा हो चुका है। उन्होंने डीएम से खनन कार्य पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें