फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मादक पदार्थों पर सख्ती से लगे रोक : डीएम

Wed, 02 Aug 2023 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने मादक पदार्थो की बिक्री और प्रयोग पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सीईओ जीएस सौन से विद्यालयों में बच्चों के बैग की जांच करने, बच्चों की स्कूल में उपस्थिति और व्यवहार पर नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला कार्यालय में मादक पदार्थ नियंत्रण एवं निगरानी समिति की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा। उन्होंने जिले में युवा पीढ़ी में बढ रही नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई और पुलिस को सक्रियता से कार्य करने के लिए कहा। मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिए हैं।
डीएम ने राजस्व, आबकारी और वन विभाग को अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती पर रोक लगाने, उगाई जा रही भांग को नष्ट करने के निर्देश दिए। मादक पदार्थो से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस, स्वास्थ्य, आबकारी और शिक्षा विभाग को सयुंक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रतिबंधित दवा की ब्रिकी रोकने के साथ ही दवा की दुकानों में सीसीटीवी लगवाने के भी निर्देश दिए। शराब की अवैध ब्रिकी और शराब की दुकानों में ओवर रेटिंग पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे, एसडीएम हर गिरि, सीओ अंकित कंडारी, एसीएमओ डॉ. देवेश चौहान आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें