बागेश्वर में आदर्श कृषि ग्राम योजना की बैठक लेते डीएम विनीत कुमार। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में संचालित की जाने वाली योजनाओं की जीआईएस मैपिंग करने के निर्देश दिए हैं। एकीकृत आदर्श ग्राम योजना के तहत किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा के दौरान डीएम ने ब्लॉक गरुड़ के भिलकोट में 24 अगस्त, कपकोट के फरसाली पल्ली में 26 अगस्त, बागेश्वर के ग्राम पंचायत मालता में 28 अगस्त को सर्वे कराने के निर्देश दिए।
मुख्य कृषि अधिकारी को चयनित ग्राम पंचायतों में शुरू की जाने वाली योजनाओं का विवरण एक सप्ताह देने को कहा। मुख्य कृषि अधिकारी बीपी मौर्य ने बताया कि योजना के अंतर्गत तीन ब्लॉकों एक-एक ग्राम पंचायत चयनित की गई है। योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समिति का गठन किया गया है। बैठक में सीडीओ डीडी पंत, डीडीओ केएन तिवारी, अपर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. उदय शंकर, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, लीड बैंक अधिकारी एमएस पांगती आदि मौजूद थे संवाद