विधानसभा चुुनावों के दौरान बूथों में संचार कनेक्टिविटी का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने इसके लिए दोनों विधानसभाओं में लगाए गए चार जोनल और 55 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने जोन, सेक्टर में कनेक्टिविटी की स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि जहां पर बीएसएनएल की कनेक्टिविटी नहीं है वहां पर वायर लैस सेट उपलब्ध कराए जाएंगे। महाविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुखवीर सिंह ने जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों को वायर लैस संचालन की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दूरस्थ पोलिंग बूथ जहां पर कनेक्टिविटी नहीं है वहां वायर लैस सेट ही कारगर होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी, सहायक निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्र आर्या, वायर लैस ऑपरेटर नरेंद्र सिंह रावत सहित सभी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद थे।