फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: डायलिसिस सेंटर से 155 इंजेक्शन चोरी

Mon, 27 May 2024 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल परिसर में संचालित हंस फाउंडेशन के डायलिसिस सेंटर से चोरों ने 155 कीमती इंजेक्शन चुरा लिए। एक इंजेक्शन की कीमत 2200 रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

डायलिसिस कर्मचारियों ने सोमवार को डायलिसिस सेंटर खोला तो डायलिसिस सेंटर की खिड़की में लगी जाली और शीशा टूटा हुआ था। चोरी का अंदेशा होने पर दवा और अन्य सामान चेक किया गया। सेंटर में रखे तीन लाख इकतालीस हजार रुपये के इंजेक्शन चोरी होने की बात सामने आई। डायलिसिस केंद्र प्रभारी आशुतोष कुमार ने पुलिस को सूचना दी। शहर कोतवाल कैलाश सिंह नेगी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डायलिसिस सेंटर में पड़ताल करने के साथ ही डायलिसिस सेंटर के कर्मचारियों के बयान लिए। डायलिसिस सेंटर प्रभारी ने कोतवाली में 155 इंजेक्शन चोरी होने की रिपोर्ट लिखाई है। कोतवाल नेगी ने बताया कि केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी गई है। परिसर में सीसीटीवी नहीं लगे हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें