बागेश्वर। कई हादसों के बाद आखिरकार लोक निर्माण विभाग जागा है। बालीघाट-धरमघर सड़क पर क्रश बैरियर लगा दिए गए हैं। 14 अप्रैल को बालीघाट-धरमघर सड़क पर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई थी। इससे पहले हुए हादसे में तीन लोगों की जान गई थी। हादसे के बाद सड़क पर क्रश बैरियर न होने का मामला उठा था। लोगों का मानना था कि क्रश बैरियर होते तो जनहानि को रोका जा सकता था। हाल ही में लोनिवि ने बालीघाट-धरमघर के डेंजर माने जाने वाले क्षेत्र में सड़क पर क्रश बैरियर लगा दिए हैं। पुंगर घाटी विकास मंच के संयोजक हरीश कालाकोटी ने सड़क पर क्रश बैरियर लगाने को सड़क सुरक्षा की दृष्टि से उठाया गया अच्छा कदम बताया है। संवाद