बागेश्वर। फायर स्टेशन में प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारियों के दल को अग्नि सुरक्षा की जानकारी दी गई। प्रशिक्षुओं को फायर उपकरणों के प्रयोग और रखरखाव का तरीका बताया गया।
सोमवार को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी जीएस रावत के नेतृत्व में प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारियों को फायर स्टेशन की कार्यप्रणाली, दैनिक कार्य/दिनचर्या सूचनाओं के आदान-प्रदान के माध्यम, प्राप्त सूचना पर की जाने वाली कार्यवाही के साथ आग लगने के कारण, आंकड़े, उपकरणों की आवश्यकता, प्रयोग की विधि की जानकारी दी गई। इस मौके पर एलएफएम गणेश चंद, चंद्रप्रकाश, जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद