फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए पांच लोगों के आवेदन स्वीकृत हुए

विज्ञापन
बागेश्वर में अधिकारियों की बैठक लेतीं डीएम रंजना राजगुरु। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में औद्योगिक इकाईयां लगाने के लिए एकल खिड़की व्यवस्था के तहत पांच लोगों के आवेदन स्वीकृत हुए हैं। डीएम रंजना राजगुरु ने सभी प्राप्त आवेदनों को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन

जिला कार्यालय सभागार में हुई एकल खिड़की सुगमता जिला प्राधिकृत समिति की बैठक में महाप्रबंधक उद्योग जीपी दुर्गापाल ने बताया कि एकल खिड़की व्यवस्था के तहत विभागीय पोर्टल पर पांच लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किए थे। सभी को संबधित विभागीय सैद्धांतिक संस्तुति ऑनलाइन ही प्रदान ही गई। डीएम ने अधिकारियों को एकल खिड़की व्यवस्था के तहत मिलने वाले प्रस्ताव या आवेदनों का समय सीमा के भीतर सैद्धांतिक सहमति दिलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव में कोई समस्या या मानक के अनुरूप न मिलने पर इसकी सूचना अनिवार्य रूप से भेजी जाए। प्रवासियों को सरकारी लाभकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाए। बैठक में सीडीओ डीडी पंत, एडीएम राहुल कुमार गोयल, सीएमओ बीडी जोशी, अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या, ईई यूपीसीएल भाष्करानंद पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें