फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमा के सापेक्ष लोन का अनुपात बढ़ाने के निर्देश

Thu, 11 Feb 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम भूपाल सिंह मनराल नेे बुधवार को बैंकर्स की बैठक ली। उन्होंने सभी विभागों से तालमेल बनाकर लोन, जमा अनुपात (सीआरआर) सुधारने के निर्देश दिए। विभाग भी लोन में बढ़ोतरी के लिए अधिक आवेदन समय से बैंकों को भेजे।
विज्ञापन


डीएम नेे धीमी प्रगति पर सभी बैंकर्स को सीआरआर सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने सीआरआर बढ़ाने के लिए तालमेल बनाने पर जोर दिया। आरबीआई देहरादून से आए अधिकारी एमपीएस तोमर ने सभी बैंकर्स को सीआरआर बढ़ाने के साथ ही खातों को आधार कार्ड से जोड़ने को कहा।

 राजस्थान से आए कृषि बीमा के पदमादत्त शर्मा ने सभी बैंकर्स को संशोधित राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना के अंतर्गत सभी किसानों को फसली लोन बांटने के साथ ही उनकी फसल का बीमा कराने को कहा। बैठक में वार्षिक लोन योजना 2015-16 के अंतर्गत दिसंबर 2015 तक की उपलब्धि के साथ ही राज्य प्रायोजित कार्यक्रमों की उपलब्धि की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


लीड बैंक अधिकारी एनएल आर्य ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) योजना के अंतर्गत 102 समूहों को बैंकों से लिंक करने का लक्ष्य जिले को माह फरवरी तक मिला है। इसके सापेक्ष माह सितंबर तक 54 महिला समूहों को लिंक किया गया है।

बैठक में विधायक चंदन राम दास, डीडीओ डॉ. महेश कुमार, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड बीएस बिष्ट, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक आशुतोष जोशी, सेंट्रल बैंक के महाप्रबंधक डीएस गर्ब्याल, पंजाब नेशनल बैंक के डीएल आर्य, नैनीताल बैंक के डीकेे उप्रेती, भारतीय स्टेट बैंक के केसी शर्मा, जगदीश प्रसाद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें