कपकोट के सिमकुना में जन मिलन केंद्र का लोकार्पण करते विधायक भौर्याल। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने ग्राम पंचायत सिमकुना में जन मिलन केंद्र का उद्घाटन किया। 1.50 लाख रुपये से इसका निर्माण किया गया है। इस दौरान हुई सभा में उन्होंने कहा कि जन मिलन केंद्र का लोगों का लाभ मिलेगा। उन्होंने कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर चिंता जतात हुए लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की। कहा कि भारत सरकार कोरोना रोगियों को बचाने का भरसक प्रयास कर रही है।
लगातार टीकाकारण किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। वहां हीरा सिंह कर्म्याल, भगवान भंडारी, सविता नगरकोटी, आनंद धपोला, गणेश भौर्याल, गोविंद राम, दीप चंद्र, किशन राम, भाष्कर जोशी, विजय लोबियाल आदि थे। (संवाद)