फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकप में बज रहे थे गाने, एसपी ने कागजात जब्त किए

Thu, 05 May 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला / बागेश्वर
विज्ञापन
वाहनों की चेकिंग करते एसपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 लाउडस्पीकर में जोर शोर से गाना बजाकर बच्चों को भरकर ले जा रहे एक बरात के पिकप वाहन का एसपी के निर्देश पर चालान कर किया गया। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर 20 दोपहिया वाहनों के चालान भी काटे। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह एक पिकप वाहन में जोरशोर से गाने बज रहे थे। पिकप में लगभग 15 बच्चे भी सवार थे। गोमती पुल पर आफिस को जा रहे एसपी एनएस नपलच्याल ने वाहन को रुकवाकर कागजात कब्जे में ले लिए। एसपी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने वाहन का चालान कर दिया।

एसपी ने वाहन चालक को भी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों की लापरवाही के कारण ही दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने यातायात पुलिस को व्यवस्थाओं में सुधार के लिए सड़कों पर लगातार अभियान चलाने को कहा। यातायात प्रभारी भूपेश पांडेय ने बताया कि पिकप के अलावा नो पार्किंग और बिना हेलमेट के वालन चलाने पर 20 वाहनों का चालान किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें