फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता में जूनियर हाईस्कूल पिंगलों, चनोली का परचम

Sat, 23 Jan 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा/गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान के तहत जूनियर स्तर पर राजकीय जूनियर हाईस्कूल पिंगलों गरुड़ ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। डीईओ प्रारंभिक आकाश सारस्वत ने बताया कि अभियान में राजकीय जूहा चनोली भैंसियाछाना को द्वितीय, राजकीय जूहा ल्वेदन नरेंद्रनगर (टिहरी गढ़वाल) को तृतीय स्थान मिला है।
विज्ञापन


सारस्वत ने बताया कि इन स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को सीएम रावत 27 जनवरी को दून में एक समोराह में सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र भी देंगे। जूहा पिंगलों को स्वच्छ भारत अभियान में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, विधायक चंदन दास, ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण, विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण, बीईओ चंपा आर्या, जूहा रौल्याणा के प्रधानाध्यापक नीरज पंत, बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी, आलोक पांडे ने खुशी जताई है।

 स्कूल के प्रधानाध्यापक सुरेश सती ने सफलता का श्रेय स्कूल प्रबंधन समिति, स्कूल के बच्चों, शिक्षकों को दिया है। वहीं भैंसियाछाना ब्लॉक अंतर्गत जूनियर हाईस्कूल चनोली ने स्वच्छता के मामले में अन्य सरकारी स्कूलों के लिए मिसाल पेश की है। चनोली स्कूल ने पहले भी जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन


27 जनवरी को देहरादून में प्रस्तावित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री स्कूल को सम्मानित और शिक्षकों को प्रोत्साहित करेंगे। अल्मोड़ा से करीब 30 किमी दूर राजकीय जूनियर हाईस्कूल चनोली में सहायक अध्यापक कल्याण सिंह मनकोटी के प्रयासों से लंबे समय से सृजनात्मक, शैक्षिक कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। स्कूल के बच्चे नियमित सफाई अभियान में भाग लेते हैं।

स्कूल, गांव को पॉलीथिन मुक्त कर दिया गया है। स्कूल, गांव में जैविक, अजैविक कूड़ा निस्तारण के लिए अलग कूड़ेदान बनाए जा रहे हैं। स्कूल में शौचालय काफी स्वच्छ हैं। स्कूल में सफाई रहती है। जूनियर हाईस्कूल चनोली ने स्वच्छता में राज्य के स्कूलों में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

27 जनवरी को देहरादून में होने जा रहे कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री सहायक अध्यापक कल्याण सिंह मनकोटी को प्रोत्साहित करेंगे। जोशीखोला निवासी शिक्षक मनकोटी को इससे पूर्व उत्कृष्ट शिक्षण के लिए राष्ट्रीय परिवर्तन प्रवर्तक सम्मान से नवाजा गया है।

स्कूल के प्रधानाध्यापक भुवन चंद्र जोशी ने कहा कि सहायक शिक्षक, स्वच्छता अभियान कार्यक्रम संयोजक मनकोटी के सृजनात्मक प्रयासों से स्कूल समेत गांव में भी सफाई को लेकर एक नई चेतना का संचार हुआ है। स्कूल के बच्चे नियमित सफाई करते हैं। ब्लॉक प्रमुख हरीश बनौला ने भी बच्चों को सम्मानित करने की घोषणा की है।

इस सफलता पर मुख्य शिक्षाधिकारी बीएन सिंह, खंड शिक्षाधिकारी चंद्रशेखर बनकोटी, उप शिक्षाधिकारी हरीश रौतेला, जिला समन्वयक प्रेरणा गुरुरानी, बीआरसी हरीश ढैला, प्रधान रमेश राम, एसएमसी अध्यक्ष बसंत चम्याल, आरटीई फोरम के राज्य संयोजक रघु तिवारी, भगवती फर्त्याल आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें