फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गुस्से में आकर में पति के सिर पर मारा पत्थर, मौत

Mon, 06 May 2024 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के किरौली (फरसाली) गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी ने पति के सिर पर पत्थर दे मारा। इससे पति की मौके पर ही मौत हो गई। देवर ने भाभी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन





पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे किरौली (फरसाली) निवासी धीरेंद्र कांडपाल (43) और उसकी पत्नी मुन्नी देवी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि गुस्से में आकर पत्नी ने पति के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। इससे धीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया।

रविवार को मृतक के भाई बसंत कांडपाल ने कपकोट थाने में वारदात की जानकारी देते हुए भाभी मुन्नी देवी पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी। थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में धारा 304 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। इधर, जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पति-पत्नी के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसका खुलासा नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन








आवेश से संकट में आया परिवार



कपकोट। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बीच पति की मौत से यह परिवार संकट से घिर गया है। घटना में पति की मौत हो गई है। पति की हत्या में पत्नी नामजद है। यदि पत्नी की गिरफ्तारी होती है और वह जेल जाती है तो पिता का साया खो चुके बच्चों पर संकट गहरा जाएगा। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार का वही एकमात्र कमाऊ व्यक्ति था। मृतक की चार बेटियां हैं। बड़ी पुत्री का विवाह हो चुका है। एक लड़की कक्षा दस में, दूसरी पांच में, तीसरी कक्षा दो में पढ़ती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें