केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि शिक्षकों का समाज और देश विकास में अहम भूमिका है और रहेगी। उन्होंने शिक्षकों से मनोयोग और निस्वार्थ भाव से शिक्षण कार्य करने को कहा। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शुक्रवार को शिक्षक भवन में ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक शिक्षक संघ के त्रैवार्षिक अधिवेशन का उद्घाटन किया।
समारोह के दूसरे सत्र के अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा को मजबूत बनाने में खासतौर पर विकास खंड गरुड़ के प्राथमिक और जूनियर हाइस्कूलों के शिक्षक अच्छा काम कर रहे हैं। प्राथमिक शिक्षक भवन के विस्तारीकरण के लिए जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने तीन लाख, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने दो लाख कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा की ओर से दो लाख देने की घोषणा की।
इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, भुवन पाठक, बीईओ जीसी कुनियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष बबली ऐठानी, संगठन के जिलाध्यक्ष विक्रम पिलखवाल आदि ने विचार रखे।
इससे पूर्व संगठन के निवर्तमान अध्यक्ष भुवन ममगई ने शिक्षकों की समस्या मंत्री के सामने रखी। उन्होंने शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने को कहा। संचालन नवीन मिश्रा ने किया। वहां इंद्रजीत सिंह धपोला, प्रेम दोसाद, दलीप भाकुनी, सुंदर नेगी आदि थे।
नवीन मिश्रा प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने
गरुड़ (बागेश्वर)। प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई के लिए नवीन मिश्रा को अध्यक्ष सुंदर नेगी को मंत्री, मोहन सती को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया। नव निर्वावित पदाधिकारियों ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाएगा।