फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करें 

Tue, 21 Mar 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में डीएम को ज्ञापन देते साह चौधरी समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 साह चौधरी समाज संगठन पदाधिकारियों ने डीएम मंगेश घिल्डियाल को ज्ञापन देकर मुलाकात कर पिछले महीने हल्द्वानी में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अपने स्तर प्रयास करने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल को दिए ज्ञापन में साह चौधरी समाज के पदाधिकारियों ने कहा है कि गत 22 फरवरी को हल्द्वानी में हत्यारों ने दिनेश लाल साह की माता मुन्नी साह और पत्नी प्रेरणा साह की निर्मम हत्या कर दी गई थी। हल्द्वानी पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि तीसरा आरोपी फरार बताया गया था। 
उसकी गिरफ्तारी आज तक नहीं हो सकी है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से जांच प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने डीएम से मामले में अपने स्तर से शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में समाज के जिलाध्यक्ष अनिल साह, पुनीत साह, राजा साह, रवि साह, कंचन साह, भगत साह, मोहित साह और सचिन साह आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें