फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध् कनेक्शन काटने के लिए जल संस्थान ने शुरु किया अभियान

विज्ञापन
बागेश्वर में पेयजल संयोजनों की जांच करते जल संस्थान कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के बाद नगरपालिका क्षेत्र में भी अवैैध कनेक्शन लेकर पानी पीने वालों के जल संस्थान सख्त हो गया है। विभाग के कर्मचारियों ने नगर के विभिन्न वार्डों में अवैध कनेक्शनों का चिह्नीकरण किया। इस दौरान ऐसे 12 कनेक्शन सामने आए। अवैध रूप से पेयजल का उपयोग कर रहे लोगों को कनेक्शन वैध करवाने को कहा।
विज्ञापन

सोमवार को विभागीय कर्मचारियों ने नगर के मंडलसेरा, नुमाइशखेत सहित अन्य वार्डों में अवैध कनेक्शन चिह्नित करना शुरू कर दिया है। जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी ने बताया कि पहले दिन अवैध कनेक्शन की जानकारी जुटाने के साथ लोगों को कनेक्शन वैध करवाने को कहा गया है। विभाग की टीम दोबारा चिह्नित कनेक्शन धारकों के पास जाएगी, अगर कनेक्शन को वैध करने की कार्रवाई नहीं की गई तो उनके कनेक्शन काटे जाएंगे। उन्होंने लंबे समय से पानी का बिल जमा नहीं कराने वालों के कनेक्शन काटने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें