फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढालन-खुनौली मोटर मार्ग के आसपास हो रहा अवैध खनन,

विज्ञापन
बागेश्वर के ढालन खुनौली सड़क में रखे पत्थर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। ढालन-खुनौली मोटरमार्ग के पास वन पंचायत सन्युणा और वन क्षेत्र धरमघर की जमीन से अवैध रूप से पत्थर निकालकर बेेचे जा रहे हैं। वनभूमि से हो रहे इस अवैध खनन से जहां ढालन - खुनौली मोटर मार्ग को नुकसान हो रहा है वहीं जंगल में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी चंद्रशेखर कांडपाल ने बताया कि पत्थरों की अवैध निकासी कर सड़क के किनारे डंप किया जाता है। फिर बेच दिया जाता है। यह मामला वन विभाग के सामने भी उठाया जा चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। लोगों की मांग है कि अवैध खनन की जांच कर इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाय। इस मामले में एसडीएम बागेश्वर राकेश तिवारी का कहना है कि पूर्व में उनके पास भी यह शिकायत आई थी। राजस्व निरीक्षक और उप निरीक्षक को मौके पर भेजा गया था लेकिन पत्थर डंप नहीं मिले। कहा है कि एक बार फिर मौके पर राजस्व टीम को भेजा जाएगा। अवैध खनन का मामला सामने आया तो संबंधित लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें