बागेश्वर कलेक्ट्रेट में आयोजित जनात मिलन कार्यक्रम में लोगों की समस्या सुनतीं डीएम रंजना राजगु?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कलक्ट्रेट में आयोजित जन मिलन कार्यक्रम में 25 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। डीएम रंजना राजगुरु ने कार्यक्रम में दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस मौके कुमगडी तोक निवासी प्रताप सिंह ने कहा कि पुड़कुनी मोटर मार्ग से आ रहे पानी से भू कटाव हो रहा है। इससे उनके मकान को खतरा बना हुआ है। डीएम ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को मौके पर जाकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। देवलचौड़ा निवासी प्रताप राम ने अपनी पुत्री को दिव्यांग प्रमाण पत्र देने का मामला उठाया। डीएम ने दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर लगाने के निर्देश दिए। बघर निवासी होशियार सिंह बिष्ट ने सड़क निर्माण से उनके मकान को खतरा बना हुआ है। भूस्खलन प्रभावित सेरी भंतोला निवासी त्रिलोक सिंह ने विस्थापित करने की मांग उठाई। गडेरा निवासी सुरेश गढ़िया ने भयूं-गडेरा मोटर मार्ग पर कलमठ ध्वस्त होने का मामला उठाया। नान कन्यालीकोट की जिला पंचायत सदस्य रेखा देवी ने जिला पंचायत में समितियों के गठन और राज्य वित्त का धन आवंटन में अनियमितता का मामला उठाया। इस मौके पर डीएम ने लंबित शिकायतों के साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय, राज्यपाल सचिवालय और आयुक्त कार्यालयों से संदर्भित प्रकरणों की भी समीक्षा की। एक सप्ताह के भीतर उक्त प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।