फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं की अनदेखी से भड़के बीडीसी सदस्य

Fri, 04 Sep 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 समस्याओं का समाधान नहीं होने से बीडीसी सदस्य बिफर गए हैं। गुस्साए सदस्यों ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन तहसीलदार मदन सिंह बिरोड़िया को सौंपा। उन्होंने समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार ब्लाक प्रमुख मनोहर राम के नेतृत्व में बीडीसी सदस्य नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार को सीएम के नाम का ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उन्होंने क्षेत्र पंचायत निधि पहले की तरह ही आवंटित करने, राज्य और केंद्र का वित्त पहले की तरह ही ब्लाकों को आवंटित करने, ब्लाक प्रमुख को 25 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने, बीडीसी सदस्यों को मानदेय और वित्तीय अधिकार देने, प्रमुख निधि नियमित रूप से आवंटित करने और उत्तराखंड राज्य का पंचायती राज अधिनियम शीघ्र लागू करने की मांग की।

ज्ञापन में उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायतों को विकास के लिए पर्याप्त मात्रा में बजट नहीं मिलने के कारण विकास कार्यों पर विपरीत असर पड़ रहा है।

ज्ञापन में उन्होंने चेेतावनी दी है कि यदि 20 दिन में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में ज्येष्ठ ब्लाक उप प्रमुख हरीश शाही, बीडीसी सदस्य शेर सिंह बिष्ट, नंदन सिंह, राजू टाकुली, भगवत मेहता, तारा कपकोटी, जानकी देवी, तारा बघरी, परूली देवी, राम सिंह और प्रेम कनेरा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें