फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सीमेंट के दाम कम होंगे तो निर्माण कार्यों में आएगी तेजी

Fri, 05 Sep 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जीएसटी 2.0 में टैक्स स्लैब घटाए जाने के बाद सीमेंट के दाम 10 प्रतिशत तक कम हो जाएंगे। आगामी 22 सितंबर से लागू होने वाली नए दरों में सीमेंट पर 28 की बजाय 18 प्रतिशत जीएसटी देनी होगी।
विज्ञापन

टैक्स में 10 प्रतिशत की कमी का लाभ निर्माण कार्य कराने वालों को मिलेगा। नवरात्रि के दौरान नए निर्माण कार्य शुरू करने वालों को इसका फायदा मिलेगा। जीएसटी दर घटने के बाद सीमेंट विक्रेता, ठेकेदार और आम लोग खुश दिख रहे हैं। सभी लोग इसमें अपने-अपने तरीके से लाभ बता रहे हैं। हालांकि एक आंशका है कि अगर कंपनी ने दाम नहीं घटाए तो फिर सरकार की यह पहल केवल कागजों तक ही सिमटकर रह जाएगी।

कोट
वर्तमान में 335 रुपये से 450 रुपये प्रति कट्टा तक सीमेंट बिक रहा है। जीएसटी में 10 प्रतिशत की कमी से ग्राहक को प्रति कट्टा 15 से 20 रुपये तक लाभ मिलेगा। इससे मांग बढ़ने की उम्मीद है। खरीदारी में वृद्धि होगी तो मुनाफा भी होगा। - कांति लाल साह, व्यापारी
विज्ञापन


- जीएसटी दर में कमी होने से आम आदमी को काफी लाभ मिलेगा। लंबे समय से घर बनाने या अन्य निर्माण कार्य कराने का सपना संजोये लोगों के लिए सीमेंट खरीदना आसान हो सकेगा। - दयाल पांडेय

- सीमेंट के दाम गिरेंगे तो निर्माण कार्यों में निश्चित तौर पर तेजी आएगी। काम बढ़ेगा तो ठेकेदार को भी लाभ मिलेगा। ग्राहक और दुकानदार के लिए भी यह लाभ देने वाला होगा। - जगदीश पालनी, ठेकेदार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें