फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बदहाल सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे लोग

Thu, 28 Aug 2025 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़(बागेश्वर)। क्षेत्र के घांघली तिराहे और बाजार क्षेत्र में सड़क लंबे समय से बदहाल है। क्षेत्र के लोगों ने सड़क की मरम्मत करने की मांग की है। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद जोशी ने मरम्मत नहीं होने पर क्षेत्र के ग्रामीण के साथ आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य जोशी ने बताया कि विभाग सड़क में बने गड्ढों को मिट्टी से भर रहा है। जिससे बरसात में फिसलन हो रही है। दोपहिया वाहनों के रपटने का भी खतरा बना हुआ है। सड़क से बड़ी संख्या में वाहन, पैदल राहगीर जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, तहसील और अस्पताल के लिए गुजरते हैं। क्षेत्र के स्कूलों में बच्चे भी आवागमन करते हैं। बदहाल सड़क में दुर्घटनाओं की लगातार समस्या बनी हुई है । उन्होंने कहा कि विभाग अगर सड़क की जल्द मरम्मत नहीं करता है तो क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें