फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कपकोट में पेयजल संकट, 5000 की आबादी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है। नगरीय पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति नहीं होने से पांच हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग हैंडपंप और प्राकृतिक स्रोतों से पानी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन

नगरीय क्षेत्र में पेयजल मुहैया कराने के लिए बनी नगरीय पंपिंग योजना से मंगलवार की शाम से आपूर्ति नहीं हो रही है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि बुधवार की सुबह भी नलों से पानी की बूंद नहीं टपकी। पेयजल संकट के कारण लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। हैंडपंप और प्राकृतिक स्रोत से पानी जुटाने के कारण नगरवासियों को अन्य कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। जेई नीरज हरड़िया ने बताया कि पंप में तकनीकी खराबी आने से दिक्कत है। मरम्मत का काम चल रहा है। जल्द ही पेयजल आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें