फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई संक्रमित घूम रहा तो कोई खेतों में कर रहा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने होम आइसोलेशन में हो रही लापरवाही पर नाराजगी प्रकट की है। उन्होंने बीआरटी (ब्लॉक रिसोर्स टीम) को ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख दानू ने बुधवार को बीआरटी के साथ बैठक कर होम आइसोलशन में की जा रही लापरवाही को तत्काल रोकने की मांग की। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेट हुए लोगों की लापरवाही से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। घरों में रह रहे संक्रमितों की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। कई लोग संक्रमित होने के बाद भी इधर-उधर घूम रहे हैं। खेतों में काम करने जा रहे हैं। ग्रामीण स्तर पर गठित निगरानी समिति का कहना नहीं माना जा रहा है। प्रमुख ने संक्रमितों के बारे में मिल रही शिकायतों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करने को कहा है। इस दौरान उन्होंने कोरोना मरीजों के उपचार के लिए की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। कहा कि जिनके घरों में होम आइसोलेशन होने की व्यवस्था नहीं है। उन्हें स्कूल, पंचायत घर आदि जगहों पर क्वारंटीन किया जाए। बैठक में बीआरटी नोडल अधिकारी बीडीओ गंगा गिरी गोस्वामी, सहायक बीआरटी अधिकारी ख्याली राम, प्रभारी नोडल अधिकारी कुंदन लाल, सहायक नोडल स्वरूप सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें