फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क नहीं तो एक सितंबर से चक्का जाम

Wed, 23 Aug 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
ज्ञापन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांव मटेना के लिए आजादी के 70 साल बाद भी सड़क नहीं बनी है। सड़क बनाने की मांग को लेकर मटेना के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा शीघ्र सड़क नहीं बनी तो एक सितंबर से धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान शकुंतला कांडपाल के नेतृत्व में मटेना के ग्रामीणों ने डीएम रंजना से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि मटेना स्वतंत्रता सेनानियों का गांव है। इसके बावजूद इस गांव के लिए अब तक सड़क नहीं बनाई गई है। ग्रामीणों को कोरे आश्वासन दिए जाते हैं। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बागेश्वर में आयोजित जनता दरबार में गरुड़ से मटेना गांव को सड़क बनाए जाने की घोषणा की थी। आज तक सड़क बनाए जाने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीण स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं। सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को 108 सेवा का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। मरीजों को डोली में अस्पताल ले जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने एक सप्ताह के भीतर सड़क निर्माण की कार्रवाई शुरू नहीं होने पर एक सितंबर से गरुड़ में धरना-प्रदर्शन व चक्का जाम करने की चेतावनी दी। ज्ञापन सौंपने वालों में कैलाश चंद्र जोशी, प्रयाग जोशी, केवलानंद जोशी आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें