फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वालों की पहचान की जाए

विज्ञापन
बागेश्वर में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम विनीत कुमार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की शत प्रतिशत कांट्रेक्ट ट्रेसिंग और सैंपलिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कोरोना के बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए अधिकारियों से सतर्कतापूर्वक कार्य करने को कहा है।
विज्ञापन

जिला कार्यालय सभागार में हुई बैठक में डीएम ने उपजिलाधिकारियों को कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की ठीक ढंग से कांट्रेक्ट ट्रेसिंग कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शत प्रतिशत सैंपलिंग के लिए नजदीकी स्कूल और सरकारी भवनों में सैंपलिंग कराने को कहा है। वार्डवार सैंपलिंग के लिए व्यापार मंडल पदाधिकारियों और वार्ड मेंबरों के साथ बैठक करने और जिन लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं उसकी सूची कंट्रोल रूम, उपजिलाधिकारियों, पुलिस को उपलब्ध कराने को कहा है।
उन्होंने बीआरटी और सीआरटी टीम को अपने क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखने, किसी में कोरोना जैसे लक्षण मिलने पर इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र को उपलब्ध कराने को कहा है। डीएम ने होम आइसोलेशन नोडल अधिकारी डॉ. बीके सक्सेना को होम आइसोलशन का कड़ाई से अनुपालन कराने और इसके मानकों को पूरा करने वालों को ही होम आइसोलेशन की सुविधा देने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि स्टाफ की कमी के कारण कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए लोगों के घर-घर जाकर सैंपलिंग करना असंभव है। इसके लिए उस क्षेत्र में सैपलिंग के लिए एक स्थान का चिह्नीकरण किया जाए। बैठक में सीडीओ डीडी पंत, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम बागेश्वर राकेश चंद्र तिवारी, कपकोट प्रमोद कुमार, गरुड़ जयवर्द्धन शर्मा, कांडा योगेंद्र सिंह, सीओ महेश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें