फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना के नाम से जानी जाएगी इंदिरा आवास योजना

Fri, 15 Jul 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
वास्‍तुु घर
विज्ञापन
बागेश्वर। इंदिरा आवास योजना अब प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण के नाम से जानी जाएगी। भारत सरकार द्वारा निर्धारित चयन पात्रता मानक के अनुसार वर्ष 2016-17 में  प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत लाभांवित करने के लिए सामाजिक आर्थिक एवं जाति जनगणना के आधार पर जनपद के 419 लोगों के नामों की सूची उपलब्ध कराई है। इसमें मानक, निर्देशों के अनुसार सर्वेक्षण कर पात्र लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


यह बात सीडीओ एसएसएस पांगती ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के बारे में जिला स्तरीय गठित समिति की बैठक में कही। बैठक में बताया गया कि बागेश्वर ब्लॉक में 790 आपत्तियां मिली जिनमें से 780 पात्र लाभार्थी मिले।

गरुड़ ब्लॉक में 673 पात्र पाए गए। कपकोट ब्लाक में 421 आपत्तियां प्राप्त हुई इनमें से 405 पात्र लाभार्थी मिले। सीडीओ ने सभी बीडीओ को जिला, ब्लॉक स्तर पर किसी तरह की लंबित आपत्ति को सर्वेक्षण के बाद सूची में शामिल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में दिलीप सिंह खेतवाल ने भूमिहीन लाभार्थियों के लिए एक ही स्थान पर उसी ग्राम पंचायत में कलस्टर तैयार कर आजीविका कार्यशाला का निर्माण करने की मांग उठाई। डीडीओ डॉ. महेश कुमार, एसडीएम रिंकू बिष्ट, डीआरडीए के एई वीर सिंह, एडीओ मोहन नाथ गोस्वामी, गंगा गिरी, पीएस गोस्वामी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें