फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सानी उडियार में दोमंजिला मकान क्षतिग्रस्त

Fri, 15 Jul 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
कांडा के सानीउडियार में ध्वस्त मकान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
कांडा तहसील के सानी उडियार गांव में हुई बारिश से एक चार कमरों का दोमंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। इस घटना में पीड़ित परिवार के गोठ नीचे वाले कमरे में बंधे दो बैल चोटिल हो गए।
विज्ञापन

प्रभावित परिवार का घरेलू सामान मलबे में दब गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम हुई बारिश से सानी उडियार गांव के मदन सिंह धामी पुत्र स्व. गोविंद सिंह धामी के मकान की छत पर लगी लकड़ी की मोटी बल्ली टूट गई। बल्ली के टूटते की मकान भरभराकर क्षतिग्रस्त हो गया है। उस समय प्रभावित का परिवार खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहा था। बल्ली टूटने की आवाज सुनते ही सभी ने घर से बाहर दौड़ लगा दी। उनके गोठ में बंधे दो बैल चोटिल हो गएं। पास पड़ोस के लोगों ने पीड़ित का मलबे में दबा सामान और बैलों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें