फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधिक प्राधिकरण ने मिलाया युवा दंपति को

Tue, 19 Jan 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
आपसी मनमिटाव के चलते शादी के एक साल बाद से ही अलग-अलग रह रहे युवा दंपति ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की काउंसलिंग के बाद एक होने का निश्चय कर लिया और एक साल की जुदाई के बाद दोनों साथ रहने लगे हैं।
विज्ञापन


 तहसील रोड निवासी प्रदीप जोशी और पिंडारी मार्ग निवासी नेहा का विवाह 2013 मेें हुआ था। एक साल बाद संबंधों में दरार आने पर नेहा मायके में रहने लगी। एक साल तक दोनों के मध्य संबंध नहीं रहा। इस बीच कानूनी मामलों के निस्तारण को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने नुमाइशखेत में शिविर लगाया है।

प्रदीप ने 16 जनवरी को यहां अर्जी दाखिल करके पत्नी से संबंध विच्छेद कराने का आग्रह किया, लेकिन प्राधिकरण ने दोनों को जजी परिसर स्थित कार्यालय में बुलाया। मंगलवार को प्राधिकरण की सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन श्रीमती ज्योत्सना ने दोनों की अलग-अलग काउंसलिंग की।
विज्ञापन


बाद में दोनों साथ रहने को राजी हो गए। श्रीमती ज्योत्सना सहित नामिका अधिवक्ता गोविंद बल्लभ उपाध्याय ने उन्हेें गुलदस्ता देकर जजी परिसर से घर के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें