फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत प्रतिशत मतदान जरूरी 

Fri, 03 Feb 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
Voter-verified paper audit trail
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पाये की छात्राओं ने शुक्रवार को गरुड़ बाजार में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। स्वीप के जिला समन्वयक आलोक पांडे ने मतदाताओं से 15 फरवरी को अपने बूथ में जाकर निष्पक्ष होकर मतदान करने को कहा। स्वीप के जिला समन्वयक आलोक पांडे के नेतृत्व में कॉलेज की छात्राओं ने पाये से गरुड़ बाजार तक जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन


उन्होंने मतदाताओं से मतदान जरूर करने को कहा। उन्होंने हर मतदाता से मतदान करने को कहा। उन्होंने मतदाताओं से किसी के दबाव में आकर मतदान न करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिन मतदान केंद्रों में सबसे अधिक मतदान होगा, स्वीप उस गांव के लोगों को हर सम्मान देगी। बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी ने अभियान इस बार मतदान के प्रतिशत में वृद्धि लाएगा।

समन्वयक जोशी ने कहा कि ने एमएलए चुनने के लिए शत-प्रतिशत मतदान जरूरी है। वहां कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रेमा भट्ट, दया रावत आदि ने बच्चों को मतदान का महत्व बताया। जूनियर हाईस्कूल पिंगलों, प्राथमिक पिंगलों, लौबांज, दियोरड़ा, जूनियर हाईस्कूल रौल्याणा, जीआईसी सैलानी, जीआईसी लोहारचौरा, इंटर कॉलेज गागरीगोल, जीआईसी सैलानी धैना के बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें