फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कपकोट में चरम पर रोमांच का खेल, दूसरे दिन भरी गईं 75 उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट में रोमांच का खेल चरम पर है। जालेख से उड़ान भर रहे पैराग्लाइडर लोगों के कौतूहल को बढ़ा रहे हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन 75 उड़ान भरी गईं। नैनीताल के पायलट मनीष भंडारी दोनों दिनों की उड़ान में टॉप पर रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के प्रतिभागी और बीएसएफ जवान भागीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह नौ बजे से पायलटों ने उड़ान भरना शुरू कर दिया था। दोपहर तीन बजे तक उड़ान चलती रही। इस दौरान आसमान रंग-बिरंगी छतरियों से भरा रहा। जालेख की पहाड़ियों पर टेक ऑफ और केदारेश्वर मैदान में लैंडिंग देखने को लिए बड़ी संख्या में लोग आए थे। कपकोट, भराड़ी समेत नगर के लोग अपने घरों की छत से भी इस अद्भुत नजारे का आनंद ले रहे हैं। कार्यक्रम के निदेशक और प्रशिक्षक पूर्व सैनिक जगदीश जोशी ने बताया कि 80 पायलटों ने प्रतियोगिता में भागीदारी की है। जिले से 11 पायलट भागीदारी कर रहे हैं। इनमें महिला पायलट तनुजा कांडपाल, महिमा बिष्ट भी शामिल हैं। प्रतियोगिता का समापन नौ फरवरी को होगा।


निर्णायकों में सभी पूर्व सैनिक
राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता के सभी निर्णायक पूर्व सैनिक हैं। टेक ऑफ इंचार्ज की भूमिका में मध्य प्रदेश के विष्णु देव शर्मा और पंजाब के रंजीत सिंह हैं। उत्तर प्रदेश के ठाकुर धीरेंद्र सिंह, कन्याकुमारी के राज्य सुंदर सिंह और उत्तर प्रदेश के अखिलेश यादव लैंडिंग इंचार्ज की भूमिका में हैं। सिक्किम के राजू राय स्कोरर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें