इस्तीफा देने वाले जिला अस्पताल के चिकित्सक अब जिलाधिकारी से उपकरण खरीद का आश्वासन मिलने के बाद इस्तीफा वापस लेने पर सहमत हो गए हैं। जिला प्रशासन ने चुनाव की आचार संहिता से पहले ही जरूरी उपकरणों की खरीद का भरोसा दिलाया है।
सीएमओ, सीएमस और डॉक्टरों से वार्ता की है। चिकित्सकीय उपकरण समेत अस्पताल की बाकी समस्याओं के निदान के लिए सीएमओ को निर्देश दिए हैं। डॉक्टरों से चिकित्सकीय उपकरणों की सूची मांगी है, इसे जल्द ही खरीदा जाएगा। - रंजना राजगुरु, डीएम बागेश्वर
शुक्रवार को डीएम से सकारात्मक वार्ता के बाद दोनों डॉक्टरों ने काम जारी रखने का फैसला लिया है। दोनों से उपकरणों की सूची मांगी गई है, जल्द ही निविदाएं आमंत्रित कर उन्हें उपकरण मुहैया कराये जाएंगे। - डॉ. जेसी मंडल, सीएमओ बागेश्वर
डीएम से सकारात्मक वार्ता हुई है। हमारा उद्देश्य सिर्फ जिला अस्पताल में चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराना है। पहाड़ के लिए बेहतर काम करने की ललक से ही हम दिल्ली, मुंबई शहरों को छोड़कर आए हैं। - डॉ. एचसी भट्ट, चिकित्सक
मैं अवकाश पर हूं। मुझे पता चला कि डीएम ने बेहद सकारात्मक रवैया अपनाते हुए सभी जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है। यदि ऐसा होता है तो हम बागेश्वर छोड़कर क्यों जाएंगे। - डॉ. गिरिजा शंकर जोशी, हड्डी रोग विशेषज्ञ