फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना उपकरणों के कैसे करें इलाज 

Fri, 01 Feb 2019 11:18 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
doctor
विज्ञापन

 इस्तीफा देने वाले जिला अस्पताल के चिकित्सक अब जिलाधिकारी से उपकरण खरीद का आश्वासन मिलने के बाद इस्तीफा वापस लेने पर सहमत हो गए हैं। जिला प्रशासन ने चुनाव की आचार संहिता से पहले ही जरूरी उपकरणों की खरीद का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में कार्यरत डॉ. गिरिजा शंकर जोशी और डॉ. एचसी भट्ट ने अस्पताल में चिकित्सकीय उपकरण नहीं होने पर पिछले सप्ताह अपने इस्तीफे स्वास्थ्य महानिदेशक को भेज दिए थे। हड्डी रोग विशेषज्ञ और निश्चेतक डॉक्टरों के जाने से स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ाने के आसार थे। 

इस पर शुक्रवार को डीएम रंजना राजगुरु ने सीएमओ डॉ. जेसी मंडल, सीएमएस डॉ. एसपी त्रिपाठी, डॉ. एचसी भट्ट से वार्ता की। डॉ. भट्ट ने कहा कि उपकरण नहीं होने से मरीजों की जान को भी खतरा है। इस पर डीएम ने उपकरण की खरीद का आश्वासन दिया। डीएम के आश्वासन पर डॉक्टर मान गए। 
विज्ञापन


इन उपकरणों की होगी खरीदारी 
वर्क स्टेशन, लेप्रोस्कोपिक मशीन, फ्रेक्चर टेबल, मरीजों के लिए हीटर, ब्लोवर, एसी, आपरेशन थियेटर का आधुनिकीकरण, एनेस्थेसिया से जुड़े उपकरण,  अस्पताल में सफाई के लिए जरूरी उपकरण 
 

सीएमओ, सीएमस और डॉक्टरों से वार्ता की है। चिकित्सकीय उपकरण समेत अस्पताल की बाकी समस्याओं के निदान के लिए सीएमओ को निर्देश दिए हैं। डॉक्टरों से चिकित्सकीय उपकरणों की सूची मांगी है, इसे जल्द ही खरीदा जाएगा।  - रंजना राजगुरु, डीएम बागेश्वर       

    

  शुक्रवार को डीएम से सकारात्मक वार्ता के बाद दोनों डॉक्टरों ने काम जारी रखने का फैसला लिया है। दोनों से उपकरणों की सूची मांगी गई है, जल्द ही निविदाएं आमंत्रित कर उन्हें उपकरण मुहैया कराये जाएंगे। -  डॉ. जेसी मंडल, सीएमओ बागेश्वर       

 

डीएम से सकारात्मक वार्ता हुई है। हमारा उद्देश्य सिर्फ जिला अस्पताल में चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराना है। पहाड़ के लिए बेहतर काम करने की ललक से ही हम दिल्ली, मुंबई शहरों को छोड़कर आए हैं। - डॉ. एचसी भट्ट, चिकित्सक

 

मैं अवकाश पर हूं। मुझे पता चला कि डीएम ने बेहद सकारात्मक रवैया अपनाते हुए सभी जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है। यदि ऐसा होता है तो हम बागेश्वर छोड़कर क्यों जाएंगे।  -  डॉ. गिरिजा शंकर जोशी, हड्डी रोग विशेषज्ञ       

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें