फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठायतबाड़ा में आम का पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त

Fri, 19 May 2017 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
मकान पर गिरा आम का पेड़।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बृहस्पतिवार देर शाम तेज अंधड़ चलने से कठायतबाड़ा में एक आम का पेड़ छत पर गिर गया। इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। प्रभावित परिवार ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर शाम बारिश के साथ आए अंधड़ से आम का बड़ा पेड़ गिरकर कठायतबाड़ा निवासी गोपाल राम के मकान पर गिर गया। इससे मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग से घटना के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था। गोपाल राम राजमिस्त्री का काम करता है। मकान ध्वस्त होने से गोपाल राम के पास अब रहने लायक स्थान नहीं है। उसने प्रशासन से क्षति का आंकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। इधर शुक्रवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा। आधे दिन के बाद आसमान में बादल छाए। हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। पिछले तीन दिनों से रुक-रुक बारिश होने से घाटी वाले क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आने से मौसम खुशनुमा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें