फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी की चपेट में आई पेयजल योजना की लाइन

Sun, 29 Jul 2018 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
जेसीबी की चपेट में आई जाजर की पाइप लाइन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पिंडारी सड़क पर जाजर में नाली की खुदाई में लगी जेसीबी की चपेट में आने जाजर क्षेत्र की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे इस पेयजल योजना से जुड़े क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। पेयजल को लेकर लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। पानी सड़क पर भरने से वह तालाब में तब्दील हो गई है। लोगों ने जल संस्थान से लाइन शीघ्र ठीक करने की मांग की है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुुसार लोनिवि ने पिंडारी सड़क पर जाजर में बरसात के पानी की निकासी के लिए नाली की खुदाई के लिए जेसीबी लगाई। खुदाई के दौरान जेसीबी की चपेट में आने से जाजर क्षेत्र के लोगों की पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पेयजल लाइन टूटने से लोगों के नलों में पानी आना भी बंद हो गया है। नजदीक में पानी के अन्य स्रोत नहीं होने से लोगों को बरसात और सरयू के दूषित पानी से प्यास बुझानी पड़ रही है। इससे बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। 

परेशान क्षेत्रवासियों ने जल संस्थान से लाइन शीघ्र ठीक करने की मांग की है। दूसरी तरफ पेयजल लाइन का पानी सड़क में फैला हुआ है। सड़क पर जगह-जगह पर तालाब बने हुए हैं। इससे लोगों को आने जाने में कई दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। जल संस्थान के जेई केसी जोशी का कहना है कि क्षतिपूर्ति के लिए लोनिवि को कहा गया है। जल्दी ही लाइन को ठीक किया जाएगा। 
विज्ञापन



नाली में जा घुसी कार 
कपकोट (बागेश्वर)। शुक्रवार को भराड़ी की तरफ से आ रही एक आल्टो कार संख्या यूके 02 टीए 1718 असंतुलित होकर नाली में घुस गई। जिसे बाद में लोगों की भारी मशक्कत से बाहर निकाला गया। लोगों ने लोनिवि से सड़क को शीघ्र ठीक करने की मांग उठाई है। 
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें