फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: चार वर्ष से बंद पड़ा है छात्रावास, छात्र हो रहे परेशान

Wed, 15 May 2024 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर में सुमित्रानंदन पंत बालक छात्रावास का चार वर्ष से संचालन नहीं हो सका। छात्रावास का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण हुए एक साल बीत गया है। वर्ष 2020 से छात्रावास को छात्रों के लिए बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


छात्रावास के जीर्णोद्धार के लिए वर्ष 2020-21 में बजट प्राप्त हुआ था। वर्ष 2022-23 में जीर्णोद्धार का कार्य किया गया था। वर्ष 2023 से लेकर अब तब छात्रावास का भवन परिसर को हस्तांतरित नहीं हो सका। बीते चार वर्ष से छात्रावास बंद होने के कारण छात्रों को छात्रावास की सुविधा नहीं मिल पाई है। चार वर्ष से बंद पड़े छात्रावास का संचालन न होने से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे छात्र परिसर से बाहर किराए पर कमरा लेकर रहने को मजबूर हैं। छात्रावास के बंद होने से पहले यहां 26 के करीब छात्र रहते थे। संवाद


बालक छात्रावास के जीर्णोद्धार का विवरण

बागेश्वर। सुमित्रानंदन पंत बालक छात्रावास का जीर्णोद्धार 47.89 लाख की लागत से किया गया है। छात्रावास के 20 कमरों और छह शौचालयों में दरवाजे, खिड़की, टाइल्स, दीवार प्लास्टर, भवन का रंग-रोगन आदि कार्य किए गए हैं।
विज्ञापन


कोट
सुमित्रानंदन पंत बालक छात्रावास का जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण हो गया है। हस्तांतरण की प्रकिया गतिमान थी। आचार संहिता के समाप्त होने के बाद हस्तांतरण की प्रकिया सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


-केतन पंत कनिष्ठ अभियंता, उत्तराखंड कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड (मंडी परिषद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें