फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्चे पर लिखी सभी दवाईयां नहीं मिल रही अस्पताल से

विज्ञापन
बागेश्वर जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल से मिलने वाले ओपीडी के पर्चे पर लिखी सभी दवाईयां लोगों को अस्पताल से नहीं मिल पा रही हैं। लोग बाहर से महंगे दामों पर दवाएं खरीदने को मजबूर हैं। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम सोमवार सुबह सवा 11 बजे जिला चिकित्सालय पहुंची। सप्ताह का पहला दिन होने के कारण अस्पताल में लोगों की काफी भीड़ थी। डॉक्टरों के कक्ष के बाहर लोग लंबी कतार में खड़े थे। अल्ट्रासाउंड और एक्से-रे के लिए अधिक लोग आए थे। अक्षम रोगियों के लिए व्हीलचेयर तक नहीं मिली।
विज्ञापन

सुबह 11:35 बजे अस्पताल से उपचार के बाद दवाएं लेने मेडिकल स्टोर जा रहे मंडलसेरा के त्रिलोक सिंह ने बताया कि उन्हें बुुुखार, सिरदर्द की शिकायत है। दो दवाएं अस्पताल से मिलीं। बाकी दवाएं बाहर से लेनी पड़ रही हैं।
सुबह 11:53 बजे कपकोट से पैर के इलाज को जिला अस्पताल आए सुरेश सिंह ने बताया कि पैर में कील चुभी है। डॉक्टरों ने आराम करने को बोला है। उपचार के लिए दो प्रकार की दवाइयां ही अस्पताल से मिल सकीं। पर्चे पर लिखी तीन अन्य दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

दोपहर 12:13 बजे अस्पताल के बाहर अपनी मां के साथ बैठे मंडलसेरा के भूपेश कुमार ने बताया कि उनकी माता के पैर में सूजन है। डॉक्टर के पास तक पहुंचाने के लिए व्हील चेयर नहीं मिल पा रही है। अस्पताल में पूछने पर पता चला कि व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं हो पाएगी।
अस्पताल में लगभग सभी प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं। जिन दवाओं की कमी रहती है, वह समय-समय पर मंगाई जाती हैं। डॉक्टरों को बाहर की दवाएं न लिखने को कहा गया है।
विज्ञापन

- डॉ. एलएस टोलिया, सीएमएस, बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें