फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसने से पसीना-पसीना हुए लोग

विज्ञापन
बागेश्वर की मुख्य बाजार में जाम लगने से फंसे वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर में जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। सोमवार को जिला मुख्यालय की सड़कों पर जाम लगता रहा। जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कांडा रोड में जिला अस्पताल तिराहे के पास जाम में फंसने से यात्री पसीने से तरबतर हो गए। उक्त चौराहे पर आए दिन जाम की समस्या रहती है। कपकोट और कांडा के लिए यहां से रास्ता नजदीक होने के कारण अधिकतर वाहन चालक इसी रास्ते से वाहनों को ले जाते हैं। चौपहिया, दोपहिया वाहनों की दिनभर तिराहे पर भीड़ लगी रहती है। दोनों ओर से वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण दिन में कई बार अस्पताल तिराहे पर जाम लग जाता है। सड़क संकरी होने के कारण दोनों तरफ से आने वाले वाहनों को पास नहीं मिल पाता है। पैदल चलने वाले लोग भी जाम से परेशान दिखे। सड़क पार करने के लिए उन्हें कई देर रुकना पड़ा। इलाज के लिए अस्पताल आए लोग भी जाम में काफी देर तक फंसे रहे। गोमती पुल, भराड़ी टैक्सी स्टैंड, स्टेशन रोड पर भी जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें