फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: हॉरमेंस क्लब ने जीता उद्घाटन मैच

Sat, 16 Aug 2025 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में ओपन फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच हाॅरमेंस क्लब और मां नंदा क्लब थाला के बीच खेला गया। हॉरमेंस ने बेहतर खेल दिखाते हुए मुकाबला जीत लिया। दूसरे मैच में माउंट बल्जूरी की टीम ने बीएफसी को पराजित किया।
विज्ञापन

शनिवार को युवा स्पोर्ट्स सोसायटी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने में मददगार होंगी।
पहले मैच में हॉरमेंस क्लब ने शुरूआत से ही मां नंदा क्लब पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। पूरे मैच में नंदा क्लब की टीम एक गोल के लिए तरस गई। हाॅरमेंस की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 4-0 से मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन

दूसरा मैच में माउंट बल्जूरी की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए बीएफसी की टीम के खिलाफ नियमित अंतराल पर गोल किए। बीएसफसी की टीम को एक गोल करने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ी। बल्जूरी की टीम ने 5-1 से मैच अपने नाम किया।
इस मौके पर सभासद नवीन रावल, प्रेम सिंह हरड़िया, दीपक रौतेला, राहुल साह, अनुज शाह, संजय नेगी, उमेश गोस्वामी, सुनील भट्ट, जीवन जोशी, जगदीश कार्की, विजय रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें