फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल की आग की भेंट चढ़ा दो भाइयों का आशियाना

विज्ञापन
कपकोट के सापुली के खालीधार में आग से जला मकान। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट/कौसानी। जंगल की आग के शुक्रवार रात आबादी तक पहुंचने से कपकोट के सापुली खालीधार (कर्मी) में चार कमरों का मकान जल गया। हादसे में आठ बकरियां जल कर मर गईं। घर में रखा सारा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। मकान में रहने वाला दो भाईयों का परिवार अग्निकांड से बेघर हो गया है। उधर, कौसानी के साथ ही तमाम जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कर्मी ग्राम पंचायत के जंगलों में आग लगी थी। रात में आग आबादी तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने सापुली खालीधार में मोहन सिंह और हयात सिंह पुत्र महिमन सिंह का मकान अपनी चपेट में ले लिया। मकान में रह लोग तो समय रहते बाहर निकल आए लेकिन गोशाला में बंधीं आठ बकरियों की जलकर मौत हो गई। प्रभावित परिवारों ने घटना की सूचना वन विभाग के साथ ही राजस्व विभाग को देकर मकान बनाने के लिए आर्थिक मदद देने की मांग की है।
वन रेंजर एसडी कांडपाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग और राजस्व विभाग ने घटनास्थल का संयुक्त निरीक्षण किया है। चार कमरों का मकान जला है। राजस्व विभाग ने नुकसान की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है। प्रभावित परिवार को आपदा मद से आर्थिक सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार की रात को कौसानी के लक्ष्मी आश्रम के पास के जंगल में आग लग गई। आश्रम की छात्राओं ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिले में कई और जंगलों में आग लगने की सूचना है।
आग से भनार में मकान जला
बागेश्वर। कपकोट के भनार गांव में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से एक व्यक्ति का मकान जल गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने कपकोट की तहसीलदार पूजा शर्मा के हवाले से बताया कि शुक्रवार को भनार निवासी चंचल सिंह पुत्र नैन सिंह का टिन की छत वाला दो कमरों का मकान जल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। बताया है कि यह मामला आपदा मानकों में नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें