फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली से पहले चीन निर्मित सामान की होली जलाई 

Mon, 16 Oct 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में चीन में निर्मित सामान की होली जलाते हिजामं के कार्यकर्ता।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने चीन में निर्मित दीपावली पूजन और अन्य सामान का कड़ा विरोध किया है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसबीआई तिराहा पर प्रदर्शन के बाद चीनी सामान को आग के हवाले कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि चीन एक तरफ भारत पर टेढ़ी नजर रख रहा है, दूसरी ओर भारत में व्यापार कर देश का धन अपने यहां ले जा रहा है। उन्होंने लोगों से चीनी सामान का पूरी तरह बहिष्कार करने की अपील की। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह हिजामं कार्यकर्ता प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसबीआई तिराहा पर एकत्र हुए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय बाजारों में चीनी सामान का पूर्ण रूप से बहिष्कार कर उसकी अर्थव्यवस्था और उसके सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।

वक्ताओं ने लोगों से चीन में निर्मित हर सामान का पूर्ण बहिष्कार करने की अपील की। इस दौरान जिलाध्यक्ष रोहित पंत, सावन वर्मा, अंकित नगरकोटी, गौरव राना, संजय मनकोटी, हिमांशु जोशी, हर्षित नेगी, कैलाश कांडपाल, नितिन जोशी, शशांक कांडपाल, राजू टंगडिय़ा, नरेंद्र बोरा, हर्षित साह, सुनील बिष्ट और जगत बिष्ट आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें