फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट को सुंदर नगर पंचायत की श्रेणी में लाएंगे 

Mon, 16 Oct 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
कपकोट में जनता दरबार में मौजूद विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विधायक बलवंत भौर्याल ने क्षेत्र के विकास के लिए सुझाव लेने को पहली बार आम लोगों की बैठक बुलाई। इसमें विधायक ने कहा कि कपकोट को सुंदर नगर पंचायत की श्रेणी में लाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कपकोट, भराड़ी, हिचौड़ी और भयूं के करीब 300 व्यापारियों को अपनी निधि से कूड़ेदान उपलब्ध कराने और नगर पंचायत को कूड़ा निस्तारण के लिए शासन से वाहन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


विवेकानंद इंटर कॉलेज हिचौड़ी-कपकोट के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में सभासदों गिरीश चंद्र जोशी, हेम पांडे, व्यापार मंडल भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, डॉ. शेर सिंह ऐठानी, सुरेश मिश्र, आनंद बल्लभ पांडे, दयाल जोशी, ख्याली दत्त शर्मा, दीपेेंद्र भट्ट, राम सिंह बिष्ट, दिनेश जोशी, डॉ. हरीश ऐठानी, हीरा सिंह ऐठानी, धनी राम, हेम जोशी, गिरीश जोशी, विमल ऐठानी, भूपाल कपकोटी, महिमन कपकोटी, हरीश बिष्ट, भूपाल गड़िया, रेनु पांडे, संजय मिश्र, हुकुम सिंह ऐठानी आदि ने पीने के पानी, पथ प्रकाश, नाली, सड़क, मोटर पुल, बिजली, पर्यटन, मंदिरों का सुंदरीकरण, सरयू के किनारे स्नान घाटों और रोजगार संबंधी अपने सुझाव दिए।

विधायक ने कहा कि बैठक में जो भी सुझाव प्राप्त हुए हैं, उन पर तेजी से काम करने के प्रयास किए जाएंगे। भौर्याल ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में अब तक 265 शौचालयों का निर्माण हो चुका है। 64 प्रस्ताव ऑनलाइन हो गए हैं। इसके बावजूद भी जिन घरों में शौचालय नहीं होंगे, उन्हें भी शौचालय उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन


केदारेश्वर मैदान में हरिद्वार की तर्ज पर शिवजी की बड़ी मूर्ति स्थापित की जाएगी और लाइट भी लगाई जाएगी। नगर पंचायत के मौजूदा कार्यालय के पास जनमिलन केंद्र का निर्माण करवाया जाएगा। विधायक ने कहा कि सरयू नदी पर मोटर पुलों के प्रस्ताव शासन को दिए गए हैं।

नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन सांसद प्रतिनिधि दयाल ऐठानी ने किया। पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम शाही, ब्लाक प्रमुख मनोहर राम ने विधायक की पहल का स्वागत किया। इस दौरान विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कृष्णवर्धन जोशी, ओम प्रकाश ऐठानी गोविंद बिष्ट सोनू देव और नारायण कपकोटी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें